लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को वीजा दिये गये : चीनी सूत्र

By भाषा | Updated: August 8, 2019 03:32 IST

चीनी दूतावास के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को पहले की भांति चीनी वीजा दिया गया। उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आयी।’’

Open in App
ठळक मुद्दे चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिये हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिये हैं। चीनी दूतावास के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसी खबर आयी थी कि चीन सरकार ने भारत द्वारा लद्दाख को केंद्रशासित क्षेत्र बनाये जाने पर भारतीयों के एक समूह को वीजा देने में देरी की।

चीनी दूतावास के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को पहले की भांति चीनी वीजा दिया गया। उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आयी।’’ चीन के तिब्बत क्षेत्र में कैलाश मानसरोवर की यात्रा को हिंदुओं में बड़ा पावन माना जाता है। हर साल सैंकड़ों भारतीय इस यात्रा पर जाते हैं जिसमें दुर्गम रास्तों से ट्रैकिंग कर जाना होता है।

मंगलवार को चीन ने पृथक लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाये जाने के भारत के फैसले पर ऐतराज किया था और कहा था कि उसे कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता है। लेकिन भारत ने चीन के ऐतराज को खारिज कर दिया और इसे देश का अंदरूनी मामला बताया।

सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है जो जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है। इसी के साथ सरकार ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों-- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया