लाइव न्यूज़ :

विकास देखने के लिये सिद्धरमैया हनागल के गांवों में जायें : बोम्मई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:55 IST

Open in App

हुबली, 23 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया द्वारा उन्हें सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए आमंत्रित करने से पहले उन्हें हनागल विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने और वहां के विकास को देखने की चुनौती दी।

सिद्धरमैया ने सार्वजनिक बहस के लिए बोम्मई को चुनौती दी थी, इसके एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘विधानसभा अपने आप में एक बड़ा सार्वजनिक मंच है, जहां हमने पहले भी बहस की थी और भविष्य में भी करेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने हनागल के विकास के मुद्दे पर उन्हें सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुये बोम्मई के राज्य के मुख्यमंत्री बनने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाया।

हनागल विधानसभा क्षेत्र के लिये हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार शिवराज सज्जनर के पक्ष में प्रचार कर रहे बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ‘‘शब्दों की छतरी’’ बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह केवल शब्दाडंबर खड़ा कर रहे हैं। हम उनके साथ शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इससे पहले, मैं उनसे तालुक (हनागल तालुक) का दौरा करने और वहां हुए विकास को देखने के लिए कहता हूं ।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को उन गांवों का नाम लिया है जहां जहां विकास कार्य हुए और वहां कांग्रेस नेता जा सकते हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘उन्हें कृपया उन जगहों पर जाने दें और वहां हमारे द्वारा किए गए कार्यों को वह स्वयं देखें। समर्थकों पर भरोसा करके बयान देना अच्छा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे