लाइव न्यूज़ :

आधुनिक भारत की नींव डालने वाले दूरदृष्टा: नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 14, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली,14 नवंबर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां शांतिवन में नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की वहीं पार्टी के कई अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू के कथन,‘‘ हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी’’ को साझा किया और कहा भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा हूं जो सच्चाई, एकता और शांति को बेहद महत्व देते थे।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,‘‘ हम उस लोकतंत्र की संतान हैं जिसे उन्होंने सहेजा,संवारा है। उन्होंने भविष्य के संस्थानों का निर्माण किया। वह विविधता के पक्षधर थे और यही हमारी ताकत है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमें इस बात पर चिंता करनी चाहिए कि वह जिस चीज के लिए खड़े हुए,उसे धीरे-धीरे करके समाप्त किया जा रहा है।’’

पार्टी ने कहा,‘‘ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नेता,आधुनिक भारत की नींव रखने वाले दूरदृष्टा, भारत के हितों की रक्षा करने वाले निर्भीक राष्ट्रवादी, पीढ़ियों की सोच में बदलाव लाने वाले प्रेरणास्रोत पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता के सच्चे सपूत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल