लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाको में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:48 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान में बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, अजमेर जिलों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। इन इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, ‘‘राज्य के ज्यादातर भागों में पूर्वा हवाओं के चलने से नमी बढ़ गयी है। इन परिस्थितियों में आगामी दिनों में जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।’’

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, और बीकानेर संभागों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, राज्य के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.4 डिग्री, चूरू में 8.6 डिग्री, अलवर में 8.8 डिग्री, जयपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान झुंझुनूं, सीकर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता