लाइव न्यूज़ :

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिये अभियान चलायेगा विश्व हिन्दू परिषद

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर हिन्दू मंदिरों का संचालन हिन्दू भक्तों के हाथों में दिए जाने के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल में दिये बयान की पृष्ठभूमि में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) देश भर के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिये एक अभियान शुरू कर रही है।

विहिप इस अभियान के तहत देश के आम नागरिकों सहित धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, कानूनी क्षेत्र के लोगों से विचार विमर्श किया जायेगा और उनके अनुभवों के आधार पर सरकार से कदम उठाने की मांग की जायेगी । विहिप सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विहिप के संयुक्त महामंत्री डा. सुरेन्द्र जैन ने ‘भाषा’ को बताया कि परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार को इस अभियान का संयोजक बनाया गया है । उन्होंने बताया, ‘‘ इस विषय पर देश के साधु संतों से बात शुरू की गई है । इसके कानूनी पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया जायेगा । इस पर वकीलों एवं संविधान विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है । ’’

डा. जैन ने कहा कि विहिप एक समिति का भी गठन करेगी ताकि पूरे अभियान को व्यवस्थित रूप से चलाया जा सके ।

विश्व हिन्दू परिषद ऐसे समय में मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त बनाने का अभियान शुरू करने जा रही है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने दशहरा के मौके पर अपने संबोधन में कहा था कि हिन्दू धर्मस्थानों को व्यवस्था के नाम पर दशकों शतकों तक हड़प लेने, अभक्त/अधर्मी/विधर्मी के हाथों उनका संचालन करवाने आदि अन्याय दूर हों तथा हिन्दू मंदिरों का संचालन हिन्दू भक्तों के ही हाथों में रहे ।

विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने कहा कि अंग्रेजों के काल में वैसे मंदिरों पर अधिपत्य जमा लिया गया जहां काफी मात्रा में धन था और आजादी के बाद भी यह जारी रहा ।

विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ मंदिरों का सरकारीकरण नहीं सामाजीकरण हो । मंदिर समाज चलाये, ट्रस्ट बने । स्वामीनारायण मंदिर, इस्कॉन मंदिर उदाहरण हैं जिन्हें ट्रस्ट काफी अच्छे ढंग से चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos