लाइव न्यूज़ :

विश्व हिन्दू परिषद ने न्यायपालिका से बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर संज्ञान लेने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को न्यायपालिका से पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं पर संज्ञान लेने का आग्रह किया और कहा कि इन घटनाओं में काफी लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं तथा दुकानों एवं घरों को नुकसान पहुंचाया गया है ।

विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पश्चिमी बंगाल में दो मई से प्रारंभ हुई क्रूर व वीभत्स राजनैतिक हिंसा का शिकार राज्य का हिंदू समाज आज तक हो रहा है। हम अपेक्षा करते हैं कि राज्य सरकार तुच्छ राजनीति से ऊपर उठकर लोगों पर अत्याचार एवं हमला करने वाले इन आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी ।’’

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल महीने में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे और दो मई को मतगणना हुई थी । इसमें ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी और भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी । इसके बाद प्रदेश में हिंसा की घटनाओं की खबरें आई ।

विहिप नेता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कई दिनों से चल रही क्रूर हिंसा पर राज्य शासन-प्रशासन का रवैया पूरी तरह से तिरस्कारपूर्ण तथा उदासीनता का ही दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ समाज में भय का वातावरण है। पुलिस के असहयोग के चलते पीड़ितों की शिकायतों को दर्ज नहीं करने दिया जा रहा।’’

परांडे ने कहा कि इसी रवैया को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद राज्य की न्यायपालिका से आग्रह करती है कि वह लोकहित में, नागरिकों की रक्षा के लिएमामले का स्वत: संज्ञान लेकर राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन को उनके कर्तव्यों के पालन के प्रति कठोरता से निर्देश दे।

उन्होंने कहा कि दंगाइयों पर शीघ्र अंकुश लगा कर उन्हें कठोरतम सजा होनी ही चाहिए तथा हिंसा के शिकार लोगों पर लगे झूठे मुकदमे निरस्त किये जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो