लाइव न्यूज़ :

विश्व हिंदू परिषद सम्मेलन में संतों ने कहा- राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:43 IST

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, ‘‘हिंदू संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राम मंदिर के जल्दी निर्माण पर चर्चा करेंगे ।’’

Open in App

हिंदू संतों के एक समूह ने सोमवार को फैसला किया कि वे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के आलोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘हिंदुओं’’ ने उन्हें इस काम को पूरा करने के लिए भारी बहुमत से फिर से चुना है। इस बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने यहां किया था और इसमें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने शिरकत की ।

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, ‘‘हिंदू संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राम मंदिर के जल्दी निर्माण पर चर्चा करेंगे ।’’ बैठक की अध्यक्षता करने वाले दास ने यह भी कहा कि हिंदुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए चुना है ।

इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी है कि जल्दी से जल्दी विवादित स्थल पर एक विशाल राम मंदिर का निर्माण करवायें ।’’ विहिप की बैठक पर टिप्पणी करते हुए निर्मोही अखाडे के महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि विहिप की बैठक की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि रामजन्मभूमि की जमीन निर्मोही अखाड़े की है और हम लंबे समय से वहां भगवान राम की पूजा करते आ रहे हैं ।’’ 

टॅग्स :वीएचपीराम मंदिरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया