लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती ने सहकर्मी की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाने वाले प्रोफसर को निलंबित किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 14:45 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जनवरी विश्व भारती विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल में एक सहकर्मी की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाने और इसकी शिकायत राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से करने वाले प्रोफसर को निलंबित कर दिया है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रोफेसर ने अपने आरोप में सहकर्मी के लिए कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी।

प्रोफेसर को निलंबित करने का फैसला विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में लिया गया।

नोटिस में कहा गया, ‘‘ विश्व-भारती कार्यकारी परिषद ने... प्रोफेसर सुदीप्ता भट्टाचार्य के खिलाफ नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है और यह भी निर्णय लिया गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए।’’

विश्व भारती विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भट्टाचार्य ने अपने सहकर्मी को व्हाट्सएप समूह पर ‘पथ-भावना’ (खुले में स्कूल) का प्रमुख नियुक्त करने में कथित अनियमितता का आरोप साझा किया था।

उन्होंने अपने आरोपों को ई-मेल के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी भेजा था।

निलंबित प्रोफेसर के सहकर्मी ने इससे पहले विश्वविद्यालय को भट्टाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।

विश्व भारती ने निलंबित प्रोफेसर को बिना लिखित अनुमति विश्वविद्यालय के मुख्यालय शांतिनिकेतन से बाहर जाने पर भी रोक लगाई है।

हालांकि, विश्व भारती अधिकारियों से इस मामले में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?