लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती को महत्वपूर्ण सड़क के पास दीवार बनाने से रोका गया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:17 IST

Open in App

कोलकाता, एक जनवरी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रशासन ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर विश्व भारती के अधिकारियों से कहा कि वे शांति निकेतन और श्रीनिकेतन परिसरों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे दीवार के निर्माण को तुरंत रोक दें।

जिलाधिकारी विजय भारती ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यदि दीवार बनाई गई तो मार्ग के किनारे लोगों की आवाजाही में बाधा आ सकती है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से मार्ग का उपयोग कर रहे हैं और कोई प्रतिबंध अचानक नहीं लगाया जा सकता है। समस्याओं को चर्चा के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की जरूरत है ।

विश्व भारती के अधिकारियों ने हालांकि इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रशासन ने विश्व भारती से उपासना गृह को कालीसायर मोड़ से जोड़ने वाली उस सड़क को भी अपने कब्जे में ले लिया, जिसका 2017 में उद्घाटन किया गया था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में अपने बोलपुर दौरे के समय कहा था कि लोक निर्माण विभाग विश्वविद्यालय से सड़क का कब्जा वापस ले लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग