लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती ने परिसर से ‘‘अनधिकृत’’ बाजार को हटाने में नगर निगम से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मई पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने शांतिनिकेतन में परिसर क्षेत्र से ‘‘अनधिकृत’’ बाजार को हटाने में बोलपुर नगर निगम से सहयोग मांगा है।

स्थानीय निकाय संस्था के प्रशासक बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने उन्हें सोमवार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि आश्रम क्षेत्र के ‘‘पठन-पाठन के माहौल’’ को सुरक्षित रखने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से ‘‘अनधिकृत बाजार’’ को हटाया जाये।

पत्र में कहा गया है, ‘‘यह न केवल विश्व-भारती आश्रम क्षेत्र के पठन-पाठन के माहौल की सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि दुनिया भर से शांतिनिकेतन को देखने आने वाले पर्यटकों को बेहतर बुनियादी ढांचा और सेवा उपलब्ध कराने के लिए भी जरूरी है जिसे यूनेस्को से विश्व धरोहर स्थल घोषित किया जाना प्रस्तावित है।’’

विशेषकर कविगुरु मार्केट का जिक्र करते हुए कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनधिकृत दुकानदारों के पुनर्वास के लिए पहले ही अपनी सहमति दे चुका है।

विश्वविद्यालय को पहले भी फेरीवालों को हटाकर विश्वविद्यालय की जमीन हासिल करने और पौष मेला मैदान में दुकानदारों को आने से रोकने के लिए उसकी बाड़बंदी करवाने के कारण आश्रम, छात्रों और संकाय सदस्यों के एक वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल