लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के साए में मनाया जा रहा विशु पर्व

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 अप्रैल कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद केरल के लोगों ने बुधवार को “विशु” पर्व मनाया। यह मलयाली नव वर्ष की शुरुआत का भी दिन है।

हिंदू समुदाय के अधिकतर लोगों ने पारंपरिक तौर पर फल, सब्जी, फूल, सोना और वस्त्रों से ‘विशु कानी’ बनाया और आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं दी।

परंपरा के अनुसार, विशु के दिन सोकर उठने पर पहली वस्तु ‘कानी’ देखी जाती है।

घर के बड़े लोग बच्चों को सिक्के देते हैं जिसे ‘विशु कैनीत्तम’ कहा जाता है। कोविड-19 के कारण लागू प्रतिबंधों के चलते आम तौर पर उत्सव के दौरान होने वाले हर्षोल्लास प्रभावित हुआ और त्यौहार कुछ फीका रहा।

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भीड़भाड़ भी कम दिखाई पड़ी और लोगों को बड़े मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं थी।

सबरीमला का भगवान अयप्पा का मंदिर विशु कानी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के वास्ते सुबह साढ़े पांच बजे खोला गया।

गुरुवायुर के श्री कृष्ण मंदिर में ‘नलंबलम’ के बाहर तड़के ढाई बजे कानी दर्शन की अनुमति दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विशु के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब