लाइव न्यूज़ :

अगले साल होने वाले विस चुनाव भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे में शीर्ष पर होंगे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश और छह अन्य राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और सामयिक मुद्दे सात नवंबर को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे में सबसे ऊपर होंगे। पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जेपी नड्डा के पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी।

भाजपा ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्य महासचिव (संगठन) और उस संबंधित राज्य के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अपने-अपने राज्य पार्टी कार्यालयों से डिजिटल रूप से बैठक में भाग लेंगे।’’

राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, वे सात नवंबर को यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग लेंगे।

इसमें कहा गया है, ‘‘ एजेंडा में आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य सामयिक मुद्दों पर चर्चा शामिल है।’’

सात राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रस्तावित है। पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव साल के अंत में होंगे।

पंजाब को छोड़कर इन सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नड्डा के अध्यक्षीय भाषण से शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

भारतछत्तीसगढ़ के 7 जिलों वाले बस्तर संभाग को अगले 5 वर्षों में सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का संकल्प, अमित शाह बोले- नक्सलवाद से किसी को फायदा नहीं

भारतPankaj Chaudhary: कौन हैं पंकज चौधरी, महाराजगंज के सांसद जो बनेंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष?

क्रिकेटशादी की सालगिरह पर रोहित हुए रोमांटिक, पत्नी रितिका संग शेयर की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः प्रवासन, रोजगार, महंगाई, शासन और विकास नहीं मंदिर-मस्जिद पर होंगे मतदान?, हर दिन साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण तेज

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः कौन बनेगा मेयर?, दौड़ में ये भाजपा नेता शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

भारतVIDEO: हैदराबाद पहुंचे लियोनेल मेस्सी, 'प्रतिद्वंद्वी' टीम के सदस्य और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से गर्मजोशी से किया स्वागत

भारतमोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी?, आखिर क्या है वजह, नए साल से पहले भाजपा में हलचल

भारतयूपी में लाखों छात्रों को अब तक नहीं मिले स्वेटर-जूते के पैसे, 1,32,886 से अधिक विद्यालयों में पढ़ते हैं 1.5 करोड़ बच्चे