लाइव न्यूज़ :

विस चुनाव : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:15 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 15 मार्च केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कन्नूर जिले के धर्मधाम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

राज्य में छह अप्रैल को मतदान होगा।

विजयन, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दस्तावेज की दो प्रतियां लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कन्नूर में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे।

मार्क्सवादी नेता (76) ने मुंह पर मास्क, हाथ में दस्ताने पहन रखे थे। उनके साथ माकपा के कन्नूर के जिला सचिव एमवी जयरंजन के अलावा पार्टी के कई नेता भी नजर आए।

विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘ एलडीएफ के उम्मीदवार के तौर पर धर्मधाम से नामांकन दाखिल किया। पिछले पांच वर्षों में विकास एवं कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियानवित किया... इसे आगे और मजबूत किए जाने की जरूरत है। हम केरल की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए लोगों के साथ खड़े हैं। लोग दिल से कहते हैं... यकीनन एलडीएफ सत्ता में आएगी और हमें भी विश्वास है।’’

सत्तारूढ़ माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) लगातार दूसरी बार सत्ता में आकर विपक्षी दलों के उस अंधविश्वास को तोड़ना चाहती है, कि यहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आना मुमकिन नहीं है।

विजयन दूसरी बार धर्मधाम से चुनाव लड़ रहे हैं।

विजयन माकपा के पोलितब्यूरो के एकलौते सदस्य हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं। विजयन छठी बार विधानसभा चुनव लड़ने जा रह हैं।

विजयन ने इससे पहले कन्नूर के कुथुपरम्बा का तीन बार 1970, 1977 तथा 1991 में और पय्यनूर का 1996 में प्रतिनिधित्तव किया था। 2016 में उन्होंने धर्मधाम से ही चुनाव लड़ा था और एकबार फिर इस साल वहीं से किस्मत आजमा रहे हैं।

वर्ष 2016 में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में एलडीएफ के 91 सीट हासिल करने के बाद विजयन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच