लाइव न्यूज़ :

गैरसैंण में विस भवन का नामकरण दिवंगत जनरल रावत के नाम पर हो : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:42 IST

Open in App

देहरादून, 12 दिसंबर कांग्रेस ने रविवार को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्थित विधानसभा भवन का नाम हाल में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखे जाने का सुझाव दिया है।

यहां संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शनिवार को गैरसैंण के भराडीसैंण क्षेत्र में स्थित विधानसभा के सम्मुख दिवंगत जनरल रावत, उनकी पत्नी तथा हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 11 अन्य सैन्य अधिकारियों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों से यह सुझाव सामने आया है।

अपने सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा लोगों का आभार व्यक्त करते हुए रावत ने कहा कि लोगों की इच्छा है कि भराडीसैंण में स्थित विधानसभा भवन का नामकरण जनरल रावत के नाम पर हो।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके अलावा, भराडीसैंण विधानसभा भवन से लगे आवासीय परिसर का नाम उत्तराखंड के ही एक और सपूत जनरल बीसी जोशी के नाम पर किया जाना चाहिए तथा भविष्य में विकसित होने वाले भराडीसैंण टाउनशिप का नाम वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग