लाइव न्यूज़ :

वायरस अपडेट

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी शुक्रवार को पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी कोरोना वायरस से संबंधित देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि13अभिभाषण कोविंद

अपने निर्णयों से सरकार ने संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया: कोविंद

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अपने निर्णयों से देश के संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदारण प्रस्तुत किया है।

प्रादे28महाराष्ट्र वायरस लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 28 फरवरी तक बढ़ीं

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू की गई लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों की अवधि शुक्रवार को 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।

प्रादे14 मिजोरम वायरस मामला

मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,363 हुई

आइजोल, मिजोरम में एक महिला में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,363 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे13तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आए, दो लोगों की मौत

हैदराबाद, तेलंगाना में कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.94 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,596 हो गई।

प्रादे18अरुणाचल वायरस मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 16,827 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

दि24वायरस लीड मामले

कोविड-19: भारत में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है।

वि8संरा भारत टीका

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अन्य देशों को कोविड-19 टीके मुहैया कराने के लिए भारत की सराहना की

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए कई देशों को टीके मुहैया कराने के भारत के कदम की सराहना करते हुए कहा कि भारत की टीका निर्माण क्षमता आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पूंजियों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे