लाइव न्यूज़ :

वायरस का नया स्वरूप : लंदन से आए यात्री में संक्रमण की पुष्टि, नमूने को जांच के लिए भेजा गया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:08 IST

Open in App

चेन्नई , 22 दिसंबर दिल्ली होकर लंदन से आए एक यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसके नमूनों के जीनोम का विश्लेषण कर पता लगाया जाएगा कि क्या यह ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप के समान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित यात्री को सरकार संचालित ‘किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेन्टिव मेडिसीन एंड रिसर्च’ केंद्र में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि व्यक्ति के नमूने को जीनोम विश्लेषण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘विश्लेषण में यह देखा जाएगा कि क्या वायरस का यह वही स्वरूप है, जिसके मामले ब्रिटेन में आए हैं।’’

पिछले 10 दिनों में ब्रिटेन से आए 1,000 से ज्यादा यात्रियों के स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की जा रही है और उन्हें दिशा-निर्देश के मुताबिक घर पर या सांस्थानिक पृथक-वास में रहने की सलाह दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के अधिकारी, लोक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगा रहे हैं।

एअर इंडिया की लंदन-दिल्ली उड़ान से आए छह यात्रियों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमुण की पुष्टि हुई है। पांच यात्रियों में दिल्ली हवाई अड्डे पर संक्रमण की पुष्टि हुई और एक व्यक्ति दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हो गया था।

ब्रिटेन में नए प्रकार के कोरोना वायरस का मामला सामने आया है और यह बहुत तेजी से फैलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह