लाइव न्यूज़ :

वायरस: गुजरात में इंटर्न डॉक्टर वजीफा बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 दिसंबर गुजरात के एक दर्जन से अधिक अस्पतालों के इंटर्न डॉक्टरों ने वजीफा में वृद्धि और कोविड-19 ड्यूटी पर तैनाती के दौरान 1000 रुपये दैनिक भत्ते के रूप में देने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चिकालीन विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की।

अपने हाथों में तख्तियां लिये हुए सैंकड़ों इंटर्न डॉक्टर अपने-अपने अस्पताल के बाहर धरना पर बैठे । उन्होंने सरकार से वर्तमान वजीफा राशि 12,800 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने तथा कोविड-वार्ड/विभाग में ड्यूटी के दौरान 1000 रुपये का दैनिक भत्ता देने की मांग की। धरना पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों ने दावा किया कि वर्तमान में वजीफा के रूप में दी जा रही राशि अन्य राज्यों की तुलना में कम है।

उनमें से एक ने कहा कि प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टर अप्रैल से अपने बकाये के भुगतान, उनकी सेवा से संबंधित बांड शर्तों में ढील भी चाहते हैं।

उनका कहना था कि जबतक सरकार उनकी मांग लिखित रूप से स्वीकार नहीं कर लेती, तबतक वे कोविड-19, आपात और गैर आपात ड्यूटी नहीं करेंगे।

धरना दे रहे इंटर्न डॉक्टरों में से एक ने दावा किया कि गुजरात में 14 मेडिकल कॉलेजों में 2000 इंटर्न इस प्रदर्शन से जुड़े हैं क्योंकि इस संबंध में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया प्रतिवेदन व्यर्थ गया है।

यहां बी जे मेडिकल कॉलेज के एक प्रदर्शनकारी इंटर्न ने कहा, ‘‘ हमारी प्राथमिक मांग वजीफा राशि बढ़ाने की है क्योंकि यह कई अन्य राज्यों की तुलना में कम है। हम कोविड-19 महामारी के चलते अप्रैल से लगातार काम कर रहे हैं और हमारा आंदोलन उचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा