लाइव न्यूज़ :

छुट्टियों के दौरान फ्रांस में वायरस से संक्रमण के मामले बढ़े

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:14 IST

Open in App

पेरिस, 26 दिसंबर (एपी) फ्रांस में महामारी की शुरूआत के बाद पहली बार एक दिन में संक्रमण के 100,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और पिछले एक महीने में कोविड-19 अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या दोगुनी हो गई है क्योंकि तेजी से फैलने वाले वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप ने लॉकडाउन टालने को लेकर सरकार के प्रयासों को जटिल बना दिया है।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा के अनुसार पिछले सप्ताह पेरिस क्षेत्र में 100 में से एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण के अधिकांश नए मामले ओमीक्रोन स्वरूप से जुड़े हैं, जिसे लेकर सरकारी विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दिनों में फ्रांस में इस स्वरूप के मामले बढ़ेंगे।

इस बीच, हाल के महीनों में डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं जिससे अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ी है। फ्रांस में पिछले एक सप्ताह में वायरस से 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या 122,000 से अधिक हो गई है। सरकार अगले कदमों पर चर्चा के लिए सोमवार को आपात बैठक कर रही है। कुछ वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने छुट्टी के बाद स्कूल को देरी से खोलने या फिर से कर्फ्यू लगाने का आग्रह किया है।

हालांकि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूलों को हमेशा की तरह तीन जनवरी को खोले जाएंगे और अन्य सरकारी अधिकारी आर्थिक सुधार को प्रभावित करने वाले कदमों से बचने के उपाय पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों