लाइव न्यूज़ :

कई विशेषज्ञों की सलाह- 'लॉकडाउन हल नहीं, कोविड के खिलाफ मास्क वैसा ही हथियार है जैसा HIV के खिलाफ कंडोम'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2021 12:19 IST

कोरोना के देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कई ऐसे विशेषज्ञ हैं जिनका मानना है कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। इसकी बजाय लोगों को बार-बार मास्क के उपयोग को लेकर और जागरूक बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पिछले करीब 20 दिनों से रोज 2 लाख से अधिक आ रहे हैं कोरोना के नए मामलेकई विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को ऐसे मुश्किल समय में मास्क के उपयोग के बारे में ज्यादा जागरूक करना चाहिए

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले करीब 20 दिनों से तेजी से बढ़ रहे हैं। यही नहीं पिछले 24 घंटे में तो देश में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मरीज मिले हैं। साथ ही 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में हालात बद से बदतर हो रहे हैं।

ऐसे में कई विशेषज्ञ मानते हैं कि लोगों को सोशल कॉनटैक्ट से रोकने से बेहत है कि उन्हें सुरक्षित संपर्क के बारे में जागरूक किया जाए। जाने-माने वायरोलॉजिस्ट और वैक्सीन रिसर्चर डॉक्टर ठेकेकारा जैकब जॉन ने एचआईवी के उदाहरण के जरिए अपनी बात लोगों और सरकार के पास रखना चाहते हैं।

आउटलुक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसा डॉक्टर जॉन ने बताया, 'एचआईवी जब आया तब आप क्या चाहते थे? सुरक्षित यौन संबंध बनाना या फिर यौन संबंधों से दूरी बना लेना? सुरक्षित यौन संबंध मतलब कंडोम का इस्तेमाल से है। ऐसे में जाहिर है लोगों ने कंडोम को चुना। इसलिए मास्क पहनना एक बेहतर बचाव है ना कि लॉकडाउन।'

भारत में पिछले साल जब पहली बार लॉकडाउन लगा था, उस समय भी डॉक्टर जॉन इसके पक्ष में नहीं थे। उनका मानना था कि मानव सामाजिक प्राणी है उसे दूसरे से संपर्क बनाने से रोकने पर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर होगा।

ऐसे ही प्रोफेसर वासंतापुरम रवि भी मानते हैं कि पूरी तरह लॉकडाउन लगा देना समस्या का समाधान नहीं है और ये पूरी तरह संभव भी नहीं है। प्रोफेसर रवि भी वायरोलॉजिस्ट हैं और स्पूतनिक V वैक्सीन के एडवायजरी बोर्ड में शामिल थे।

प्रोफेसर रवि के अनुसार, 'जबरन लोगों के व्यवहार को नहीं बदला जा सकता है। एचआईवी के समय भी लोग कंडोम पहनने को तैयार नहीं थे जैसे कि आज मास्क पहनने को तैयार नहीं होते हैं।' उन्होंने आगे कहा हमेशा लोगों को सुरक्षित यौन संबंध बनाने के बारे में जागरूक करना यौन संबंध नहीं बनाने से बेहतर विकल्प है।

एक अन्य वायरस वैज्ञानिक प्रोफेसर रामास्वामी पिच्छपन भी मानते हैं कि लॉकडाउन के कई नुकसान हैं। उनके अनुसार लॉकडाउन की बजाय लोगों को नए कोविड व्यवहार के बारे में बताया जाना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह