अपने 87 वें जन्मदिन के दो दिन पहले वीरभद्र सिंह कोविड-19 से उबरे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:24 IST2021-06-21T16:24:59+5:302021-06-21T16:24:59+5:30

Virbhadra Singh recovers from COVID-19 two days before his 87th birthday | अपने 87 वें जन्मदिन के दो दिन पहले वीरभद्र सिंह कोविड-19 से उबरे

अपने 87 वें जन्मदिन के दो दिन पहले वीरभद्र सिंह कोविड-19 से उबरे

शिमला, 21 जून हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोविड-19 से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीरभद्र सिंह बुधवार को अपने 87 वें जन्मदिन से दो दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं। सिंह का जन्म 23 जून 1934 में हुआ था और वह दो दिन बाद 87 साल के हो जाएंगे। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि सिंह को ठीक होने के बाद अब अस्पताल के कोविड वार्ड से विशेष वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। सिंह दो महीने में दूसरी बार 11 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इससे पहले 12 अप्रैल को संक्रमित हुए थे।

नौ बार के विधायक और पांच बार सांसद रहे सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में वह सोलन जिले के अर्की से विधायक हैं। सिंह को 12 अप्रैल को संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले संक्रमण से ठीक होने के बाद चंडीगढ़ अस्पताल से 30 अप्रैल को सिंह होली लॉज में अपने आवास पर लौट आए थे। हालांकि, घर पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद हृदय और सांस संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Virbhadra Singh recovers from COVID-19 two days before his 87th birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे