लाइव न्यूज़ :

वीरभद्र सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:39 IST

Open in App

शिमला, 10 जुलाई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को शिमला के रामपुर के पास जोगनी बाग स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार किया। पुलिस के एक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ और बंदूकों की सलामी दी।

अपने नेता को विदाई देने हजारों समर्थक श्मशान घाट पर एकत्र हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्य के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और वन मंत्री राकेश पठानिया भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी अंतिम संस्कार के समय उपस्थित था। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल भी थे।

वीरभद्र के दाह संस्कार के पहले उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का रामपुर बुशहर के ‘‘राजा’’ के रूप में सुबह में ‘राज्याभिषेक’ हुआ।

मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छह दशकों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए बहुत योगदान दिया। ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह को उनके योगदान के लिए राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी।

बहरहाल, एक ट्वीट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने कहा, ‘‘नम आंखों के साथ हम अपने वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह जी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। हमारा संकल्प है कि हम राज्य में कांग्रेस सरकार को वापस लाकर हिमाचल के पुराने गौरव और प्रगति को बहाल करने के उनके सपने को पूरा करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे। ‘राजा साहब’ अमर रहें।’’

अंतिम संस्कार से पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर को रामपुर के पद्म पैलेस में रखा गया। अपराह्न पौने तीन बजे पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह 87 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे सिंह का बृहस्पतिवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र