लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : विरार में पूर्व बैंक मैनेजर ने अपने ही बैंक में डाला डाका, वर्तमान मैनेजर की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 30, 2021 11:30 IST

महाराष्ट्र के विरार में बीती रात आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व मैनेजर ने अपने ही बैंक में डोका डाला और वर्तमान मैनेजर की हत्या कर दी । बाद में कैशियर के बाहर निकलकर चिल्लाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया ।

Open in App
ठळक मुद्देविरार में पूर्व बैंक मैनेजर ने ही बैंक में डाला डाका वर्तमान मैनेजर के विरोध करने गला रेतकर की हत्या कैशियर के चिल्लाने पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

मुंबई : महाराष्ट्र के विरार में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना हुई । जब आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व बैंक मैनेजर ने अपने बैंक में अन्य लोगों के साथ मिलकर डाका डाला और वर्तमान बैंक मैनेजर की गला रेतकर हत्या कर दी । वर्तमान में वह एक्सिस बैंक में मैनेजर था । 

वर्तमान मैनेजर को चाकू दिखाकर लूटा बैंक 

दरअसल विरार स्थित बैंक में यह घटना रात 8 बजे की है । वर्तमान बैंक प्रबंधक और कैशियर को छोड़कर सभी कर्मचारी अपना काम खत्म कर निकल चुके थे । तभी दो युवक बैंक में घुसे और उनमें से एक इस बैंक का पूर्व मैनेजर था । आरोपी ने बैंक के वर्तमान मैनेजर और कैशियर को जानता था । वह सीधे लॉकर की ओर चल दिया । वह अपने साथ धारदार चाकू भी लेकर आया था । फिर उसने मैनेजर से जबरदस्ती लॉकर खुलवाया और बैग में कैश भरने लगा । मैनेजर ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला चाकू से काट दिया  और उसकी हत्या कर दी । 

लोगों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले 

यहीं नहीं आरोपियों ने कैशियर पर भी चाकू से हमला किया लेकिन वह आरोपी के सामने बैंक से बाहर भागने में कामयाब रही और बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाने लगी । तब वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया । हालांकि एक अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहा । पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगी है । पुलिस ने पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है । 

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व प्रबंधक को बैंक कर्मचारियों के पूरे कार्यक्रम के बारे में पता था और वे महीने के अंत में कैसे देर से रुकते हैं । इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उसने लूट की योजना बनाई थी ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया