वीडियो: गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों ने प्रोफेसर की सरेआम धुनाई की, भेजता था अश्लील मैसेज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 7, 2018 08:17 IST2018-05-07T08:11:27+5:302018-05-07T08:17:07+5:30

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना छह मई की है। लड़कियाँ गर्वमेंट फॉर गर्ल्स पटियाला की छात्र हैं।

Viral Video: Girls Beat professor for sending obscene messages on whatsapp | वीडियो: गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों ने प्रोफेसर की सरेआम धुनाई की, भेजता था अश्लील मैसेज

Patiala girls beat professor fro sending obscene messages

पटियाला में छात्राओं द्वारा एक प्रोफेसर की सार्वजनिक रूप से पिटायी करने का वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रोफेसर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता था। रिपोर्ट के अनुसार घटना छह मई की है। मामला गर्वमेंट फॉर गर्ल्स पटियाला का है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि लड़कियों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की शिकायत की थी या नहीं। छात्राओं द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

पिछले कुछ समय से देश से अलग-अलग हिस्सों में नाबालिग बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं के संग यौन शोषण, बलात्कार, अभद्रता और हिंसा की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है। लड़कियों द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसे लोगों को पिटाई की घटनाएं सामने आयी हैं। 

हाल ही में जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) के प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ भी ऐसा ही मामाल सामने आया था। जौहरी पर कई लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। करीब एक दर्जन लड़कियों ने जौहरी के खिलाफ शिकायत की थी। जेएनयू के छात्रों ने जौहरी को पद से हटाए जाने और मामले की जाँच कराने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था।

देखिए: पटियाला गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों द्वारा प्रोफेसर की पिटायी का वीडियो


लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Viral Video: Girls Beat professor for sending obscene messages on whatsapp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे