लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियोः 'बॉस' नहीं चाहता था पानी में भीगे जूते, लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर अब लोगों की हंसी नहीं रुक रही

By वैशाली कुमारी | Updated: August 6, 2021 21:19 IST

15 सेकंड का यह वीडियो लोगों को इस समय खूब हंसा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर इस वीडियो को @lnstant_regret_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।15 सेकंड का यह वीडियो लोगों को इस समय खूब हंसा रहा है।इस वीडियो को ढाई लाख से अधिक व्यूज और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इंटरनेट पर किसी चीज को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ है एक जनाब के साथ। उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल 15 सेकंड का यह वीडियो लोगों को इस समय खूब हंसा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। कहते हैं किसी के गिरने पर हंसना नहीं चाहिए लेकिन जब बात एक ऐसे बॉस की हो जो अपने जूतों को भीगने से बचाने के लिए दूसरों के जूते गीले करवा दे तो लोगों का हंसना तो बनता है। 

ट्विटर पर इस वीडियो को @lnstant_regret_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बॉस अपने जूतों को गिला नहीं करना चाहता था। '

दरअसल वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि, सड़क पर पानी बह रहा है। एक आदमी उसमें से होता हुआ दूसरी तरफ पहुंचता है। मतलब, वो अपने जूते गीले कर लेता है। लेकिन दूसरा शख्स ऐसा नहीं करना चाहता, जिसे ट्विटर यूजर ने ‘बॉस’ कहा है। अब जो बंदा पहले गया था वो बॉस की सहूलियत के लिए पानी पर लकड़ी का बॉक्स डाल देता है ताकि दूसरे साहब के जूते पानी में जरा भी ना भीगें। 

लेकिन, जैसे ही मिस्टर बॉस, उस लकड़ी के फट्टे पर अपना पैर रखते है वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं। अब जूते क्या बॉस पूरे के पूरे गीले हो जाते हैं। खैर अब तक इस वीडियो को ढाई लाख से अधिक व्यूज और 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग अब इस वीडियो को देख तरह-तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग