लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः विधायक आवास से सात AK-47 लूटकर फरार एसपीओ बना आतंकी, तस्वीरें वायरल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 1, 2018 10:47 IST

श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित विधायक के आधिकारिक आवास से आदिल ने सात एके-47 लूटी और फरार हो गया। एक हफ्ते बाद उसके हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।

Open in App

श्रीनगर, 1 अक्टूबरः पिछले हफ्ते पीडीपी विधायक के घर से सात एके-47 रायफल और पिस्टल लेकर फरार विशेष पुलिस अधिकारी ने हिजबुल मुजाहिदीन ज्वॉइन कर ली है। चार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ एसपीओ आदिल बशीर की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें दक्षिणी शोपियां के जंगलों में खींची गई हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा सुराग हाथ लगने का दावा किया है। एडीजी मुनीर खान का कहना है कि हमने एसपीओ की मदद करने वाले नागरिक की पहचान कर ली है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आदिल की मदद करने वाला व्यक्ति आतंकी नहीं है बल्कि आंतकियों से सहानुभूति रखने वाला हो सकता है। इस घटना का प्लान आदिल ने ही बनाया था और हथियारों को ले जाने में इस संदिग्ध व्यक्ति ने मदद की थी।

क्या है मामला?

पीडीपी विधायक एज़ाज मीर के साथ एसपीओ आदिल बशीर की तैनात था। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित उनके आधिकारिक आवास से आदिल ने सात एके-47 लूटी और फरार हो गया। एक हफ्ते बाद उसके हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।

जम्मू कश्मीर में हथियारों की लूट की बात नई नहीं है लेकिन यह पहला ऐसा मामला है जब किसी पुलिस अधिकारी ने ही इतनी बड़ी मात्रा में एके-47 लूट लिए हों। पुलिस ने विधायक के आवास पर तैनात सभी सात सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?