लाइव न्यूज़ :

Viral News: बीना किसी पासपोर्ट-वीजा के मुंबई से यूएई पहुंचा कार्गो लोडर, अधिकारियों के फूले हाथ पैर

By आजाद खान | Updated: December 15, 2021 15:48 IST

इंडिगो एयरलाइन की मुंबई से अबू धाबी की उड़ान में कुछ ऐसा हुआ जो लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। इस घटना को सुन लोग दंग रह गए।

Open in App
ठळक मुद्देबीना पासपोर्ट-वीजा के दूसरे देश पहुंच जाने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।मामले में एक लोडर के मुंबई से यूएई पहुंने की बात सामने आई है।इस घटना के बाद एयरलाइन के कर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

भारत:मुंबई एयरपोर्ट पर काम कर रहे एक लोडर के साथ कुछ ऐसा हुआ मानो उसकी किस्मत ही खुल गई। आम-तौर पर लोगों का यह सपना होता है कि वह प्लेन पर बैठे या बिना पैसे के दूसरे देश घूमकर आएं, लेकिन इंडिगो एयरलाइन के कार्गो कंपार्टमेंट में काम कर रहे एक लोडर के साथ कुछ अलग ही हुआ है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट जब तैयार होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए निकली तो गलती से फ्लाइट के कार्गो कंपार्टमेंट में सो रहा लोडर भी यूएई चला गया। इस बात का पता तब चला जब यूएई में फ्लाइट पहुंचा और कार्गो कंपार्टमेंट को खोला गया। मामले की खबर मिलते ही अधिकारियों द्वारा इसकी जांच शुरू हो गई है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन के फ्लाइट में एक लोडर ने सामान को लोड करने के बाद वह कार्गो कंपार्टमेंट में ही सो गया। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने कार्गो कंपार्टमेंट की जांच किए बिना फ्लाइट को छोड़ दिया। वहीं कार्गो कंपार्टमेंट में सो रहे लोडर की आंख तब खुली जब एयरलाइन मुंबई से उड़ चुका था। यूएई में जब कार्गो कंपार्टमेंट को खोला गया तब यूएई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसमें लोडर को पाया। इसके मामले की जानकारी डीजीसीए अधिकारियों को दी गई। इस पर बयान देते हुए इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा,‘‘हम घटना से अवगत हैं और इस बारे में संबद्ध अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। विषय की जांच की जा रही है।’’

बीना पासपोर्ट-वीजा का पहुंचा दूसरा देश

बता दें कि लोडर के बीना पासपोर्ट-वीजा के यूएई पहुंने पर सभी दंग रह गए। इस तरह से किसी शख्स के दूसरे देश पहुंच जाने की यह एक अनोखी घटना है। वहीं यूएई पहुंचे लोडर की मेडिकल जांच की गई और उसकी शारीरिक हालत स्थिर व सामान्य भी पाई गई। ऐसे में इस मामले से जुड़े एयरलाइन के कर्मियों को जांच लंबित रहने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।  

टॅग्स :भारतमुंबईमहाराष्ट्रIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है