मध्यप्रदेश : चोर ने सरकारी अधिकारी के घर डाला डाका, कहा- जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था क्लेकटर

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 11, 2021 17:09 IST2021-10-11T16:56:23+5:302021-10-11T17:09:56+5:30

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नोट वायरल हो रहा है । इस नोट को एक चोर ने लिखा है , जब वह मध्यप्रदेश के एसडीएम के घर चोरी करने गया था ।

viral news burglars rob govt officials home in madhya pradesh then leave a bizarre note for him | मध्यप्रदेश : चोर ने सरकारी अधिकारी के घर डाला डाका, कहा- जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था क्लेकटर

फोटो- चोर ने एसडीएम को लिखा खत

Highlightsचोरों ने एसडीएम के घर डाला डाका, लिखा एक नोटचोर ने कहा - पैसे नहीं हो तो ताला नहीं लगाना चाहिए न एसडीएम के घर से 30 हजार रुपए औऱ गहने चोरी हुए हैं

भोपाल :  मध्य प्रदेश में एक सरकारी अधिकारी के आवास पर चोरी की एक विचित्र घटना ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है । जानकारी के मुताबिक, चोरों ने वरिष्ठ अधिकारी के घर में घुसकर उनका सामान चुरा लिया लेकिन उन्होंने उसके लिए ताने का एक हस्तलिखित नोट भी छोड़ा ।

इस नोट में लिखा था, "जब पैसे नहीं थे तो ताला नहीं लगाना था न कलेक्टर ।" घटना देवास के सिविल लेन इलाके में त्रिलोचन गौर के सरकारी आवास पर हुई । विशेष रूप से, घर एक विधायक और देवास उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रदीप सोनी के बंगलों के बीच स्थित है । 

इस मामले को और भी चौंकाने वाली बात यह है कि यह जगह पुलिस अधीक्षक के आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर है । कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने कहा कि चोरों ने त्रिलोचन सिंह गौर के आवास से 30 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात चुरा लिए है । 

इंस्पेक्टर उमराव सिंह ने कहा, खातेगांव के एसडीएम पद पर तैनात त्रिलोचन गौर के सरकारी आवास से 30,000 रुपये नकद और कुछ आभूषण चोरी हो गए । घटना का सही समय अभी तक ज्ञात नहीं है," ।

सूत्रों ने बताया कि ताने लिखने के लिए चोरों ने अधिकारी के नोटपैड का इस्तेमाल किया । घटना के बाद, पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू की और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है । गौर वर्तमान में जिले के खातेगांव कस्बे में उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर तैनात हैं ।

गौर करीब एक सप्ताह से अपने घर से दूर थे । उसे चोरी की जानकारी तब हुई जब वह शनिवार की रात अपने घर लौटें ।
 

Web Title: viral news burglars rob govt officials home in madhya pradesh then leave a bizarre note for him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे