लाइव न्यूज़ :

वीआईपी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए: शरद पवार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 13:45 IST

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वीआईपी लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे राहत एवं बचाव अभियान प्रभावित होते हैं।

बाढ़ राहत कार्यों में उनकी पार्टी के योगदान के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि वह निजी अनुभव से बता सकते हैं कि बचाव अभियान से सीधा संबंध ना रखने वाले लोगों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने से बचना चाहिए।

पवार ने कहा कि वीआईपी दौरे से स्थानीय तंत्र और अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव उत्पन्न होता है और बचाव कार्य से भी उनका ध्यान भटक जाता है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी के मंगलवार को किए बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे पर तंज कसते हुए पवार ने कहा कि हो सकता है कि वह राज्य को केन्द्र सरकार से धन और अधिक मुआवजा दिलाने में मदद करें।

पवार ने कहा कि राकांपा अगले दो-तीन दिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्कीय दल और बचाव सामग्री भेजेगी।

राज्य सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र में बारिश संबंधी घटनाओं में 192 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 2,29,074 लोगों को बाढ़ एवं बारिश ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह