लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच विभिन्न जगहों पर हिंसक झड़प, कुछ लोग घायल

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:15 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जनवरी पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हो गईं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। दोनों दलों के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से भाजपा की ही ताकत बढ़ेगी।

बीते महीने टीएमसी छोड़ भाजपा में आए अधिकारी ने पुरुलिया में रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा, ''हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किये गए प्रत्येक हमले से और अधिक लोग हमारे समर्थन में आएंगे।''

सूत्रों ने कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांति इलाके के भाजाचौली में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि उसके कुछ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए।

वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि भाजपा के कैंप में अंदरूनी कलह के चलते ये झड़पें हुई हैं।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मरिश्दा से भी हिंसा की खबरें मिली हैं।

पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से एक दूसरे पर ईंटों और डंडों से हमला किया।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के टीएमसी अध्यक्ष अजित मैती ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने ''भगवा पार्टी के समर्थकों के उकसावे के आगे संयम बरता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण