लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 11 लोग घायल

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:55 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 27 अक्टूबर जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 11 लोग घायल हो गए।

बांसडीह की पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि नारायणपुर गांव में फेसबुक पर एक टिप्पणी को लेकर गत 26 अक्टूबर की शाम दो किशोरों के बीच मारपीट हो गई और इसके बाद दोनों किशोरों से संबंधित पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 11 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी जख्मी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से तीन को गंभीर स्थिति के चलते जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में बुधवार को दोनों पक्षों की तरफ से 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया जिनमें से 11 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र