लाइव न्यूज़ :

बीते कुछ दिन में घाटी में हिंसा करने वालों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: पांडा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 01:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में हिंसा करने वालों और अन्य देशों में उनके प्रायोजकों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद के खतरों से निपटने में ''नाटकीय परिवर्तन'' हुआ है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 20 साल पूरे होने पर एक थिंक-टैंक द्वारा तैयार एक रिपोर्ट जारी करने के बाद यहां मीडिया से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

पांडा ने कहा, ''हमने राज्य प्रायोजित आतंकवादी संगठनों द्वारा सीमा पार आतंकवाद का सामना किया है, और दशकों से भारत में एक रवैया विकसित हुआ है कि हम उनका सामना नहीं कर सकते, हमें उसके साथ रहना होगा। लेकिन नीतिगत निर्णय लेने से यह नाटकीय रूप से बदल गया है।''

उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी खतरों से निपटने में काफी बदलाव आया है।

जम्मू-कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा आम लोगों की हत्या किए जाने की घटनाओं पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पिछले दो-तीन दिनों में हिंसा और हत्याओं के घृणित कृत्यों को अंजाम देने वालों तथा अन्य देशों में उनके प्रायोजकों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित