त्रिपुरा की घटनाओं को लेकर महाराष्ट्र में हुई हिंसा निंदनीय: देव वर्मा
By भाषा | Updated: November 14, 2021 01:16 IST2021-11-14T01:16:31+5:302021-11-14T01:16:31+5:30

त्रिपुरा की घटनाओं को लेकर महाराष्ट्र में हुई हिंसा निंदनीय: देव वर्मा
अगरतला, 13 नवंबर त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने पूर्वोत्तर राज्य में कथित सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के विरोध में महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर हुईं पथराव की घटनाओं की शनिवार को कड़ी निंदा की।
देव वर्मा ने सभी वर्गों के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्रिपुरा में एक धार्मिक समुदाय पर हमले की घटना अफवाह है।
उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा में कोई मस्जिद नहीं जलाई गई। सोशल मीडिया पर अन्य देशों की फर्जी तस्वीरें अपलोड करके त्रिपुरा को बदनाम किया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।