लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निकाय चुनाव में हिंसा : कांग्रेस की युवा इकाई ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस की युवा शाखा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर नगर निकाय चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ कथित तौर पर हुई हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और कोलकाता के पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने शिकायत में कहा कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जब ‘‘व्यापक हिंसा में संलिप्त थे और कांग्रेस उम्मीदवारों की पिटाई की’’ तब ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त ने कुछ नहीं किया।

आईवाईसी के राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडेय ने दावा किया कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता के ‘‘सबके सामने कपड़े उतारे गए’’ और बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार को कई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीटा गया।

आईवाईसी ने शिकायत की, ‘‘व्यापक पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ लेकिन पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन वहां खड़ा रहा और कुछ नहीं किया और कुछ स्थानों पर तो उन्होंने गुंडों की मदद की।’’

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी तभी उन लोगों को न्याय मिल पाएगा ‘‘जिनकी सर्जरी हुई है या जिनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं।’’

निकाय चुनावों में टीएमसी ने 144 वार्ड में से 134 में जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने तीन वार्ड में और कांग्रेस एवं वाम मोर्चा ने दो-दो वार्ड में जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू