लाइव न्यूज़ :

पंजाब में टीवी धारावाहिक राम-सिया के लव कुश' के खिलाफ बंद के दौरान हिंसा, मुख्यमंत्री ने प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: September 8, 2019 00:03 IST

जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा और फिरोजपुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इनमें से कुछ जगहों पर उन्हें बंद करा दिया गया। बंद से लुधियाना आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। वैसे दवा दुकानों, क्लीनिकों और एंबुलेंस सेवाओं को बंद से छूट दी गयी थी।

Open in App

टीवी के एक धारावाहिक के खिलाफ ‘ऐतिहासिक तथ्यों’ को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए पंजाब में शनिवार को वाल्मिकी समुदाय द्वारा आयोजित एक दिवसीय बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

इन घटनाओं में जालंधर में एक युवक को गोली भी लगी है। बंद और हिंसा की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तत्काल धारावाहिक का प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने के प्रयासों के खिलाफ भी चेतावनी दी है।

राज्य में एक दिन के बंद का आह्वान करने वाली संस्था वाल्मिकी एक्शन समिति का दावा है कि कलर्स टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'राम सिया के लव कुश' में भगवान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उनकी गलत छवि पेश की गयी और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया गया है।

इससे उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है। संगठन की मांग है कि देशभर में धारावाहिक के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जाए और इसके निर्देशक तथा कलाकारों को जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिये भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत गिरफ्तार किया जाए।

अधिकारियों ने यहां कहा कि जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा और फिरोजपुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इनमें से कुछ जगहों पर उन्हें बंद करा दिया गया। बंद से लुधियाना आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। वैसे दवा दुकानों, क्लीनिकों और एंबुलेंस सेवाओं को बंद से छूट दी गयी थी। जालंधर में एक युवक को गोली लगी है, जिसका बाद में ऑपरेशन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फाजिल्का में संघर्ष सहित कई जगहों से हिंसक घटनाओं की सूचना है। 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं