लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा : सीबीआई ने हावड़ा से छह लोगों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:01 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में हावड़ा से सोमवार को छह लोगों को हिरासत में लिया। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों की टीम सोमवार को सुबह हावड़ा पहुंची और सभी छह लोगों को डोमजुर इलाके से हिरासत में लिया।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उपरांत हुई हिंसा के मामले में 34 प्राथमिकी अब तक दर्ज की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नदिया जिले से और एक उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की मामले में तैयार रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए चुनाव के बाद कथित दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था।

पश्चिम बंगाल सरकार ने अदालत की निगरानी में मामलों की सीबीआई जांच कराने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग