बंगाल चुनाव बाद हिंसा : सीतलकूची में व्यक्ति की हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:49 IST2021-09-28T18:49:16+5:302021-09-28T18:49:16+5:30

Violence after Bengal elections: Chargesheet filed against six people for the murder of a person in Sitalkuchi | बंगाल चुनाव बाद हिंसा : सीतलकूची में व्यक्ति की हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

बंगाल चुनाव बाद हिंसा : सीतलकूची में व्यक्ति की हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के सीतलकूची में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

जांच एजेंसी की तहकीकात में सामने आए तथ्य प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों से बिल्कुल अलग हैं। मृतक की पत्नी का दावा है कि उसका परिवार तृणमूल कांग्रेस का समर्थक है और उसके पति को भारतीय जनता पार्टी के ‘गुंडों’ ने गोली मारी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सीबीआई ने तहिदुल मियां, हरिदास बर्मन, मदन बर्मन, नब कुमार बर्मन, श्यामल बर्मन और अरबिंदो बर्मन के खिलाफ कूच बिहार के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले महीने सीबीआई को चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Violence after Bengal elections: Chargesheet filed against six people for the murder of a person in Sitalkuchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे