लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन : अगले आदेश तक लाजपत नगर बाजार बंद

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर दक्षिण दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर बाजार को अगले आदेश तक तथा सदर बाजार में रूई मंडी को छह जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को बाजारों को बंद करने का आदेश जारी किया। उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम), दक्षिण पूर्व जिला, पद्माकर राम त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 नियमों के अनुपालन के लिए बनी टीम ने जांच के लिए लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट का दौरा किया था जहां ‘‘नियमों का पालन नहीं’’ हो रहा था। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘‘इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि उक्त बाजार (लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट) तत्काल प्रभाव से अगले आदेश के लिए बंद किया जाए।’’

डीडीएमए ने बाजार संघ को कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया और कहा कि यह, आदेश जारी होने के एक दिन के भीतर होना चाहिए। आदेश के अनुसार, ‘‘इन बाजारों के खुलने के संबंध में समीक्षा की जाएगी। नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि लाजपत नगर बाजार इलाके में सड़क किनारे या अनधिकृत दुकानें नहीं चलें।’’

एसडीएम, कोतवाली अरविंद राणा ने सदर बाजार में रूई मंडी को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, ‘‘सदर बाजार के रूई मंडी के दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और आम लोग कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार में अधिक संख्या में लोगों के आने से बाजार संघ और दुकानदार कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘सदर बाजार, रूई मंडी में कोविड नियमों का उल्लंघन हो रहा है जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इसलिए सदर बजार में समूची रूई मंडी को पांच जुलाई से छह जुलाई या अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया जाता है।’’

दूसरी लहर के बाद यह पहली बार नहीं है जब डीडीएमए ने किसी बाजार को बंद करने का आदेश दिया हो। इससे पूर्व 30 जून को पूर्वी दिल्ली में मुख्य लक्ष्मी नगर बाजार, मंगल बाजार, गांधी नगर बाजार और पश्चिम दिल्ली में नांगलोई बाजार को बंद करने का आदेश दिया गया था। डीडीएमए ने 20 जून को तीन प्रमुख बाजारों कमला नगर, सरोजिनी नगर और सदर बाजार को भी नियमों के उल्लंघन के बाद नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं