लाइव न्यूज़ :

‘विंटेज’ ट्रैक्टरों ने भी लिया किसान परेड में हिस्सा

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:00 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भावजीत सिंह का 53 साल पुराना सोवियत काल का ट्रैक्टर मंगलवार को निकली परेड का हिस्सा था और शोरूम से निकले नए ट्रैक्टरों के साथ शान से चल रहा था।

सिंह ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी में आईटी क्षेत्र की नौकरी से ब्रेक लेकर ट्विटर पर भारत के किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं।

उनके परिवार में 1968 मॉडल का डीटी-14 ट्रैक्टर है जो रूस में बना था।

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों द्वारा निकाली गई परेड में शामिल हुआ यह ट्रैक्टर सबसे पुराने ट्रैक्टरों में से एक था।

सिंह ने कहा, “मेरा परिवार इसे पिछले 25 साल से इस्तेमाल कर रहा है। स्टीयरिंग व्हील को छोड़कर इसके सभी पार्ट मौलिक हैं।”

अमरिंदर सिंह का महिंद्रा बी-275 ट्रैक्टर पहली बार 1970 में सड़क पर उतरा था।

पंजाब के तरण तारण जिले के रहने वाले अमरिंदर ने कहा, “मेरे पिता ने इसे 1978 में खरीदा था जब मेरा जन्म हुआ था। मेरे गांव में लगभग सभी ने एक बार इसका इस्तेमाल किया है।”

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर का रंग फीका पड़ गया है लेकिन इसके पार्ट अच्छी स्थिति में हैं।

मंगलवार को अमरिंदर ने अपने वाहन की धुलाई की और दिल्ली ले जाने से पहले माला पहनाई।

परेड में शमिल होने वाले गजराज सिंह अपने जॉन डेरे 4020 ट्रैक्टर पर सवार थे जो 1964 में बाजार में आया था।

पंजाब के जालंधर जिले के रहने वाले 32 वर्षीय गजराज ने कहा, “हमारे पास एक ही कंपनी के तीन ट्रैक्टर हैं लेकिन इसकी बात ही निराली है।”

अकालप्रीत सिंह अपने एचएमटी 5911 ट्रैक्टर पर सवार होकर और ‘स्पीकर पर रंग दे बसंती चोला’ गीत बजाते हुए जीटी करनाल रोड पर परेड में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, “मेरे पिता गुरनाम सिंह ने इसे 1981 में खरीदा था। उस समय यह 80,000 रुपये का था। अब इसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?