लाइव न्यूज़ :

देश के 17 शहरों में पहुंचेगी विंटेज कार रैली, राजसी ठाठ-बाट की अभिन्न अंग थी विंटेज कारें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 13:12 IST

विंटेज कारों की एक रैली 17 ऐतिहासिक शहरों में पहुंचेगी और आपको देश के राजसी ठाठ-बाट के करीब ले जाएगी। ‘21 गन सैल्यूट हेरिटेज एंड कल्चरण ट्रस्ट’ की यह ‘अतुल्य भारत रैली’ 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देडूंगरपुर और अन्य विरासत स्थलों से होते हुए यह रैली 10 मार्च को होली के दिन उदयपुर में समाप्त होगी।अतुल्य भारत रैली का आयोजन पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

आजादी से पहले देश में 500 से ज्यादा रियासतें थी और उनके राजसी ठाठ-बाट का एक अभिन्न अंग थी उस दौर की विंटेज कारें। इन्हीं विंटेज कारों की एक रैली 17 ऐतिहासिक शहरों में पहुंचेगी और आपको देश के राजसी ठाठ-बाट के करीब ले जाएगी। ‘21 गन सैल्यूट हेरिटेज एंड कल्चरण ट्रस्ट’ की यह ‘अतुल्य भारत रैली’ 17 फरवरी को दिल्ली से शुरू होगी।

गुड़गांव, आगरा, सवाई माधोपुर, जयपुर, गजनेर, जैसलमेर, खिमसर, जोधपुर, माउंट आबू, कच्छ का रण, मांडवी, राजकोट, गिर, भावनगर, वडोदरा, डूंगरपुर और अन्य विरासत स्थलों से होते हुए यह रैली 10 मार्च को होली के दिन उदयपुर में समाप्त होगी। ट्रस्ट के चेयरमैन और प्रबंध न्यासी मदन मोहन ने बताया कि 17 फरवरी को रैली के रवाना होने से पहले 15 फरवरी को इंडिया गेट पर विंटेज कारों का एक मेगा शो ‘कॉनकॉर्स डा एलिगेंस’ भी होगा। उन्होंने कहा कि अतुल्य भारत रैली का आयोजन पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

रेमंड समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया की पांच विंटेज कारें इस रैली में शामिल हो रही हैं जिसमें 1903 की कैडिलैक और 1936 की रॉल्स रॉयस शामिल हैं। उनकी 1903 की कैडिलैक रैली में शामिल होने वाली सबसे पुरानी कार है। वहीं पूनावाला समूह के योहान पूनावाला की दो रॉल्स रॉयस समेत पांच विंटेज कारें और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के भाई जिमी टाटा की विंटेज कार इस रैली में शामिल हो रही है।

मदन मोहन ने बताया कि रैली में कुल 150 विंटेज कारें होंगी जिसमें 15 विंटेज कारें विदेशों की हैं। रैली में शामिल होने वाले विभिन्न प्रतिभागी 17 जगहों पर रुकेंगे जहां वह राजघराने के मेहमान होंगे और उनके राजमहलों में ही ठहरेंगे। रैली में तीन बहुत दुर्लभ विंटेज 1911 की नैपियर, 1928 की गार्डनर और 1958 की एमजी एमजीए भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

 

टॅग्स :इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?