लाइव न्यूज़ :

विनोद तावड़े को बनाया गया भाजपा महासचिव, कहा: संयम और धैर्य रखने से व्यक्ति को मिल सकता है मौका

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय महासचिव बनाये गये पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनोद तावड़े ने रविवार को कहा कि यह घटनाक्रम इस बात सटीक उदाहरण है कि कैसे राजनीतिक नेताओं को मौका मिल सकता है, यदि वे संयम और धीरज रखते हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता तावड़े को राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पदोन्नत कर भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे तावड़े को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। यह पद भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाये जाने के बाद खाली हुआ था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में छात्र नेता से लेकर 12 वें और 13 वें लोकसभा चुनावों में भाजपा के समन्वय पैनल के अहम सदस्य बनने तथा बाद में 2014 में पिछली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के रूप में काम करने तक विनोद तावड़े भगवा दल के लिए सदैव संगठन के व्यक्ति रहे हैं।

तावड़े ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह बाद में अभाविप में अखिल भारतीय महासचिव बने।

उन्होंने प्रदेश भाजपा महासचिव बनने से पहले भाजपा के संगठन सचिव (उत्तरी महाराष्ट्र) के रूप में कार्य किया था। बाद में वह विधानपरिषद सदस्य बने तथा 2011 एवं 2014 में विपक्ष के नेता। वह भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख के रूप में भी पार्टी को अपनी सेवा दे चुके हैं।

वह 2014 में पहली बार बोरिवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

वह 2014 से 2019 तक फडणवीस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। हालांकि, उन्हें 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो