लाइव न्यूज़ :

संगठन के व्यक्ति रहे हैं विनोद तावड़े

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में छात्र नेता से लेकर 12वें और 13 वें लोकसभा चुनावों में भाजपा के समन्वय पैनल के अहम सदस्य बनने तथा बाद में 2014 में पिछली महाराष्ट्र सरकार में मंत्री के रूप में काम करने तक विनोद तावड़े इस भगवा दल के लिए सदैव संगठन के व्यक्ति रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता तावड़े को राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को प्रोन्नत कर भाजपा महासचिव बनाया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे तावड़े को महासचिव बनाया गया है । यह पद भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाये जाने के बाद खाली हुआ था।

तावड़े ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह बाद में अभाविप में अखिल भारतीय महासचिव बने।

उन्होंने प्रदेश भाजपा महासचिव बनने से पहले भाजपा संगठन सचिव (उत्तरी महाराष्ट्र) के रूप में कार्य किया था। बाद में वह विधानपरिषद सदस्य बने तथा 2011 एवं 2014 में विपक्ष के नेता। वह भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख के रूप में भी पार्टी को अपनी सेवा दे चुके हैं।

वह 12वें एवं 13 वें लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की समन्वय समिति के अहम सदस्य रहे हैं। वह 2014 में पहली बार बोरिवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

वह 2014 से 2019 तक फड़णवीस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। हालांकि उन्हें 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां