विनोद दुआ की हालत ‘‘अत्यंत नाजुक’’: मल्लिका दुआ

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:00 IST2021-11-29T16:00:26+5:302021-11-29T16:00:26+5:30

Vinod Dua's condition "extremely critical": Mallika Dua | विनोद दुआ की हालत ‘‘अत्यंत नाजुक’’: मल्लिका दुआ

विनोद दुआ की हालत ‘‘अत्यंत नाजुक’’: मल्लिका दुआ

नयी दिल्ली, 29 नवंबर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ इस समय सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘अत्यंत नाजुक’’ है। विनोद दुआ की बेटी एवं अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था।

मल्लिका दुआ ने लिखा, ‘‘मेरे पिता जी आईसीयू में हैं और उनकी हालत अत्यंत नाजुक है। उनका स्वास्थ्य अप्रैल से तेजी से खराब हो रहा था। वह अपने जीवन की किरण खो जाने के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने असाधारण जीवन जिया है और हमें भी ऐसा ही जीवन दिया है। वह किसी तकलीफ के हकदार नहीं हैं। वह बहुत प्रिय और श्रद्धेय हैं। मैं आप सबसे यह प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बड़ी बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vinod Dua's condition "extremely critical": Mallika Dua

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे