Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: हरियाणा नहीं बिहार की बेटी फोगाट!, खेल मंत्री और भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता ने बताया बिहारी, देखें वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 16:29 IST2024-08-08T16:28:05+5:302024-08-08T16:29:32+5:30
Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे।

file photo
Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: ओलंपिक में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर बिहार के खेल मंत्री और भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता ने हैरान करने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहारी बेटी बताकर सबको हैरानी में डाल दिया। दरअसल, सुरेंद्र मेहता आज जब एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तो पत्रकारों ने पूछा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आप इसे कैसे देखते हैं?
इस पर सुरेंद्र मेहता ने विनेश फोगाट को बिहार की बेटी बताते हुए कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है। लेकिन एक चीज पर सब लोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।
खेलो इंडिया का गठन कर उन्होंने नारा दिया कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। पूरे देश के खेलने वाले बच्चों में काफी उत्साह है। सब लोग उत्साहित हैं। इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। खेल के क्षेत्र में ये देश आगे बढ़ेगा। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है। वह फिर से लड़कर खेलेंगे।
लेकिन अब बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार का फैसला हुआ है कि हम सभी खेलों के लिए खेल का मैदान बनाएंगे। सभी खेल के लोग उसमें खेलेंगे।
हर पंचायत में खेल का मैदान बनेगा। पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।