लाइव न्यूज़ :

विनीत कुमार गोयल बने कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त

By भाषा | Updated: December 30, 2021 23:00 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनीत कुमार गोयल को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे सौमेन मित्रा का स्थान लेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

विनीत कुमार गोयल 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह इससे पहले राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत थे। वह कोलकाता पुलिस के 44वें आयुक्त होंगे।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक पश्चिम बंगाल सीआईडी के एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ज्ञानवंत सिंह को राज्य एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मालदा रेंज के डीआईजी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को कोलकाता पुलिस का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, सुकेश कुमार जैन को राज्य यातायात पुलिस का डीआईजी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए