लाइव न्यूज़ :

विंध्यवासिनी मंदिर 21 अप्रैल तक बंद करने का फैसला

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:47 IST

Open in App

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), 17 अप्रैल विंध्य पंडा समाज ने कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए विंध्यवासिनी मंदिर को 21 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।

शनिवार को विंध्य पंडा समाज द्वारा आयोजित एक बैठक में यह फैसला किया गया। विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पंडा समाज ने 21 अप्रैल तक मंदिर बंद करने का फैसला किया है और सभी श्रद्धालुओं को घर जाकर पूजा-पाठ करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी की आरती और पूजा नियमित रूप से जारी रहेगी लेकिन दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। पंडा समाज के फैसले का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वागत किया है।

मेला प्रभारी और नगर मजिस्‍ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि पंडा समाज के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पंडा समाज की इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्र को भी आमंत्रित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि आदि शक्ति और साधना स्थल के रूप में विख्यात विंध्याचल देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तुलना में चैत्र नवरात्र में भीड़ ज्यादा होती है। विंध्याचल में मां लक्ष्मी, कालीखोह में मां काली और अष्टभुजा में मां सरस्वती का वास माना जाता है और इनके त्रिकोण को मां के दर्शन का प्रमुख अंग माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल