लाइव न्यूज़ :

अगली गांधी जयंती से पहले केरल के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘विमुक्ति क्लब’ खोले जायेंगे: मंत्री

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:49 IST

Open in App

तिरुवंनतपुरम, दो अक्टूबर केरल में नशीले पदार्थों की लत के खतरे के बारे में युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए अगले साल गांधी जयंती से पहले सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘विमुक्ति क्लब’ खोले जायेंगे।

राज्य के आबकारी एवं स्थानीय स्वशासन मंत्री एम वी गोविंदन मास्टर ने शनिवार को यहां कहा कि अगले वर्ष गांधी जयंती से पहले सभी शैक्षणिक संस्थानों में ''विमुक्ति क्लब'' बनाकर राज्य आबकारी विभाग एवं विमुक्ति मिशन के नशा मुक्त अभियान को और तेज किया जायेगा।

एक माह तक चलने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान का यहां गांधी जयंती के मौके पर उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में स्थानीय स्वशासन के 20,000 से अधिक वार्डों में जन भागीदारी से नशामुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार मास्टर ने कहा, ‘‘ हम ऐसे दौर में रह रहे हैं जहां बच्चे भी इस बुराई का शिकार बन जाते हैं। इससे भावी पीढि़यों पर गंभीर असर पड़ेगा। विमुक्ति मिशन की गतिविधियां राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचनी चाहिए क्योंकि हमारा आखिरी लक्ष्य इस बुराई को मिटाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां