लाइव न्यूज़ :

वीआईएमएसएआर के चिकित्सक टीका लगवा चुके लोगों पर सीरोकन्वर्जन का अध्ययन करेंगे

By भाषा | Updated: February 13, 2021 12:22 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा),13 फरवरी संबलपुर के बुरला स्थित ‘वीर सुरेन्द्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ (वीआईएमएसएआर) के चिकित्सक कोविड-19के टीके के प्रभाव का अध्ययन करेंगे और पता लगाएंगे कि टीकाकरण के बाद इससे एंटीबॉडी बनने में कैसे मदद मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह अध्ययन भुवनेश्वर के ‘रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर’ (आरएमआरसी) के वैज्ञानिकों के साथ मिल कर किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य अनुसंधान समिति ने इस अध्ययन की मंजूरी दे दी है। यह अध्ययन 12 महीनों तक चलेगा।

अध्ययन में शामिल प्रधान जांचकर्ता डॉ संजीव मिश्रा ने बताया, ‘‘ इस अध्ययन का मकसद जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन पर ‘सीरोकन्वर्जन’ का पता लगाना है। इससे यह गणना की जाएगी कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए कितने लोगों को टीका लगाए जाने की जरूरत है, ताकि हम महामारी को रोकने में सफल रहें।’’

‘सीरोकन्वर्जन’ वह अवधि है जिसमें एक खास एंटीबॉडीज विकसित होती हैं और रक्त में उनका पता लगाया जा सकता है। ‘सीरोकन्वर्जन’ होने के बाद खून की जांच में एंटीबॉडी का पता लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं