लाइव न्यूज़ :

पेंटागन रिपोर्ट में उल्लेखित एवं एलएसी से लगे इलाके में गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में: सूत्र

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन द्वारा बनाया गया गांव, जिसका उल्लेख हाल ही में पेंटागन की एक रिपोर्ट में किया गया है, उस इलाके में है जिस पर चीन का नियंत्रण है। यह बात यहां सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को कही।

सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम पर अमेरिकी विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में एक विवादित क्षेत्र में एक बड़ा गांव बनाया है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ लगता गांव चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में है। उसने वर्षों से उस क्षेत्र में सेना की एक चौकी बनाए रखी है और चीनियों द्वारा किए गए विभिन्न तरह के निर्माण कार्य थोड़े समय में नहीं हुए हैं।’’

सूत्रों ने कहा कि गांव चीन ने उस इलाके में बनाया है जिस पर उसने करीब छह दशक पहले कब्जा किया था।

सूत्र ने कहा, ‘‘इस गांव का निर्माण चीन ने उस इलाके में किया है, जिस पर 1959 में जनमुक्ति सेना (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में एक आपरेशन में असम राइफल्स की चौकी पर हमले के बाद कब्जा कर लिया था। इसे लोंगजू घटना के तौर पर जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos