लाइव न्यूज़ :

पानी की समस्या को लेकर रास्ता जाम कर रहे ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:03 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), एक जून फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर रास्ता जाम कर रहे ग्रामीणों ने रोके जाने पर पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि नारखी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सुबह पानी की समस्या को लेकर कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया और नहीं मानने पर उन्हें खदेड़ दिया, इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया जिसमें थाने के प्रभारी निरीक्षक, एक दारोगा और दो सिपाही घायल हो गए।

नारायण ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मौके पर शांति व्याप्त है।

उन्होंने बताया कि पानी की समस्या का जो कारण सामने आया है उसके अनुसार पिपराली गांव से पहाड़पुर को टंकी के जरिए पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। पाइप लाइन टूटने के कारण पिछले तीन दिन से आपूर्ति बाधित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह