लाइव न्यूज़ :

पलामू में ग्रामीणों ने सात अपहर्ताओं को रस्सी से बांधा, अपहृत मुक्त

By भाषा | Updated: July 19, 2021 00:42 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 18 जुलाई झारखंड के पलामू जिले में रविवार को पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले से एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण करके यहां छत्तरपुर के जंगल पहुंचे सात कथित अपहरणकर्ताओं को ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा और उनके कब्जे से अपहृत व्यक्ति को रिहा करा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पलामू के छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने ‘भाषा’ को बताया कि ये गिरफ्तारियां छत्तरपुर थानान्तर्गत देवगन के समीप हुई, जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में ज्ञात हुआ कि पलामू के सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थानान्तर्गत शिवपुर स्थित एक गैराज पर ट्रैक्टर की मरम्मत करा रहे 45 वर्षीय शैलेन्द्र चन्द्रवंशी का फिरौती के लिए बदमाशों ने अपहरण कर लिया और वह उसे छोङने के लिए उसके परिवार से सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अपहरण में पांच बिहार के और दो पलामू जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के अपराधियों का हाथ था जिन्हें गिरफ्तार करके पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से अपहृत शैलेन्द्र चन्द्रवंशी को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह बिहार के सेमरी (औरंगाबाद) गांव के रहने वाले हैं ।

पुलिस ने गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान विकास कुमार (25), प्रदीप कुमार मेहता (24), राजू कुमार (22), राज कुमार (22), रंजन कुमार यादव (24) दिलीप मिश्रा (26) और जितेन्द्र कुमार (27) के रूप में की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां